Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अल्फा-1 में घरों के बाहर कूड़ा फेंकने वालों पर हुई कार्रवाई, 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने की चेतावनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 14/10/2026 03:22:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 14/10/2026 03:22:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्राधिकरण ने घरों के बाहर कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्राधिकरण ने घरों के बाहर कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 सेक्टर में प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खुले में कूड़ा फेंकने वालों के चालान किए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि अगर इसके बाद भी लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं करते हैं, तो आने वाले समय में 10 हजार रुपये तक का चालान किया जा सकता है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्राधिकरण के अधिकारियों ने कूड़ा फेंकने वालों की पहचान करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। इसके तहत कूड़ा उठाने से पहले उसमें मौजूद पर्चियों और अन्य पहचान संबंधी चीजों की जांच की जाएगी। यदि कूड़े में किसी व्यक्ति के नाम या पते से संबंधित पर्ची मिलती है, तो उसके आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा फोटो और वीडियो के जरिए भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल चालान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से भी की जा रही है। सेक्टर में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों के बाहर या सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि सेक्टर में प्रतिदिन कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आती है। ऐसे में निवासी अपना कचरा घर आने वाली गाड़ी को ही दें, ताकि आसपास गंदगी न फैले और क्षेत्र साफ-सुथरा बना रहे। इस कार्रवाई के दौरान अल्फा-1 सेक्टर के निवासी मनीष डावर और गजेंद्र शर्मा भी प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, निरोधात्मक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश

ओडिशा: भुवनेश्वर में 16 से 20 अक्टूबर तक सजेगा प्रयास डांडिया महोत्सव, 200 रुपये में मिलेगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और बाइक से स्टंट करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर वसूली की कोशिश; पहले भी 15 लाख की ठगी में जा चुका है जेल

उत्तर प्रदेश: बस्ती में 345 ग्राम प्रहरी सम्मानित, सीएम योगी ने वेतन वृद्धि और कैशलेस इलाज की घोषणा की

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में सोलर दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो से बैटरी और इन्वर्टर बरामद


Featured News