Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मुरैना में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, ₹5.82 लाख नगद जब्त

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/06/2026 03:43:32 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/06/2026 03:43:32 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिहौनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम इटोरा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिहौनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम इटोरा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹5 लाख 82 हजार नगद, 17 मोटरसाइकिलें और 6 ताश की गड्डियां जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम इटोरा में सिद्ध बाबा मंदिर के समीप बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सिहौनियां ने पुलिस टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से मौके की घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान लगभग 20 से 25 लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले।

पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मौके से जब्त सामग्री में ₹5,82,000 नकद, 6 ताश की गड्डियां तथा 17 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। थाना सिहौनियां में 6 नामजद एवं 15 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 53/26 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राकेश भास्कर, होतम सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद शर्मा, भारत सिंह, आरक्षक असगर, अनमोल, चालक धर्मवीर एवं आरक्षक जयवीर की सराहनीय भूमिका रही।