-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: जनता के बीच पहुंचे विधायक प्रदीप अग्रवाल, समस्याओं का लिया जायजा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में 18 जून 2026 को सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने इंदरगढ़ नगर के मुख्य बाजार में पैदल भ्रमण किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में 18 जून 2026 को सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने इंदरगढ़ नगर के मुख्य बाजार में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से आत्मीयता के साथ राम-राम कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में चर्चा की। विधायक अग्रवाल मुख्य बाजार से पैदल चलते हुए अपने कार्यालय पहुंचे। भ्रमण के दौरान नागरिकों ने सड़क, यातायात, सफाई, पेयजल एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल फोन पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। नगरवासियों ने विधायक के इस जनसंपर्क एवं जनसमस्या निवारण के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का इस प्रकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए तत्परता दिखाना स्वागत योग्य पहल है। विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़: एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान हुआ तेज
उत्तर प्रदेश: महिला जागरूकता ही अपराध और उत्पीड़न से बचाव का सबसे बड़ा हथियार नीलम प्रभात
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज में 15 टन राशन चावल बरामद, तस्करी के आरोप में हेल्पर गिरफ्तार
वेस्ट बंगाल: आय प्रमाण पत्र न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, 30 मिनट तक सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: भाजपा के 12 साल पूरे राधा मोहन दास अग्रवाल ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
