-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अर्जुन हत्याकांड का आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना बारादरी पुलिस ने संजयनगर क्षेत्र में युवक अर्जुन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना बारादरी पुलिस ने संजयनगर क्षेत्र में युवक अर्जुन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार 15 जून की रात संजयनगर निवासी अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अर्पित मौर्य, कपिल और कुश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना बारादरी, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। गुरुवार को डोहरा चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अर्पित और कुश हारून नगला रोड की ओर से भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अर्पित के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी कुश अंधेरे का।
राजस्थान: नयागांव में आशापुरा माता मंदिर पाटोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
महाराष्ट्र: नागपुर में मोहसिन शेख की संदिग्ध मौत, परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
उत्तर प्रदेश: DIET बलरामपुर का CDO ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर
राजस्थान: ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ समाधान, अतिक्रमण हटाकर खोला गया पुराना रास्ता
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
