-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: जिला से ग्राम पंचायत तक होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम, तैयारियां पूरी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे योग कार्यक्रम, अधिकारी दायित्वों का जिम्मेदारी से करें निर्वहन 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिले में जिला, विकासखंड, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे योग कार्यक्रम, अधिकारी दायित्वों का जिम्मेदारी से करें निर्वहन 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिले में जिला, विकासखंड, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायतों, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों-आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अमृत सरोवरों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें।
बैठक में निर्देश दिए गए कि योग प्रशिक्षकों की उपलब्धता के साथ प्रतिभागियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
राजस्थान: नयागांव में आशापुरा माता मंदिर पाटोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
महाराष्ट्र: नागपुर में मोहसिन शेख की संदिग्ध मौत, परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
उत्तर प्रदेश: DIET बलरामपुर का CDO ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर
राजस्थान: ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ समाधान, अतिक्रमण हटाकर खोला गया पुराना रास्ता
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
