-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: PM-KISAN की 23वीं किस्त आज जारी, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में जाएंगे ₹18,880 करोड़
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की 23वीं किस्त आज यानी 20 जून 2026 को जारी की जाएगी. इस अवसर पर पूरे भारत में पीएम- किसान उत्सव दिवस भी मनाया जाएगा.
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की 23वीं किस्त आज यानी 20 जून 2026 को जारी की जाएगी. इस अवसर पर पूरे भारत में पीएम- किसान उत्सव दिवस भी मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे. यह किस्त अप्रैल से जुलाई 2026 अवधि के लिए पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी. भारत सरकार के कृषि एवं किसान मंत्रालय के निर्देशानुसार इस दिन पूरे देश में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत राज्य, जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और किसानों को लाइव वेबकास्ट के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं और किसान हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9.44 करोड़ किसानों के खाते को आज शनिवार को 18880 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। पश्चिम बंगाल में यह कार्यक्रम दोपहर बाद 3:45 बजे शुरू होगा. इसका मतलब हुआ कि 20 जून 2026 शाम 4 बजे तक किसानों के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा।
राजस्थान: नयागांव में आशापुरा माता मंदिर पाटोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
महाराष्ट्र: नागपुर में मोहसिन शेख की संदिग्ध मौत, परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
उत्तर प्रदेश: DIET बलरामपुर का CDO ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर
राजस्थान: ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ समाधान, अतिक्रमण हटाकर खोला गया पुराना रास्ता
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
