Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/06/2026 11:05:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/06/2026 11:05:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय व जनपद स्तरीय टास्क फोर्स (सघन पल्स पोलियो अभियान) समन्वयक, की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठक में समसत एमओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया गया था कि जो जिन आशा कार्यकत्री द्वारा कार्य नही किया जाता है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय व जनपद स्तरीय टास्क फोर्स (सघन पल्स पोलियो अभियान) समन्वयक, की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठक में समसत एमओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया गया था कि जो जिन आशा कार्यकत्री द्वारा कार्य नही किया जाता है तो उनको नोटिस जारी किया जाना था परन्तु एम0ओ0वाई0सी0 द्वारा किसी भी आशा को नोटिस न जारी किये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए पुनः निर्देशित किया गया कि जिन आशा कार्यकत्री का डिलेवरी शून्य पाया जाता है तो उस आशा के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाय।    उन्होने कहा कि समस्त एम0ओ0वाई0सी0 तहसीलों पर बी0एच0एन0डी0 की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये।  बैठक मे जिलाधिकारी ने ओ0 पी0 डी0 एवं आई0 पी0 डी0 की समीक्षा, एफ0 आर0 यू0, आर0 बी0 एस0 के0 कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाए, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आई डी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाएॅ ंसंचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन0एच0एम), समस्त एम0ओ0वाई0सी0 एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।