Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मुरैना यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, चस्पा किए सुरक्षा निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/06/2026 10:39:21 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/06/2026 10:39:21 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुरैना में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष पहल की है। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात संबंधी दिशा-निर्देश चस्पा किए गए।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुरैना में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष पहल की है। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात संबंधी दिशा-निर्देश चस्पा किए गए। मुरैना यातायात पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं संस्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों के पोस्टर और सूचना पत्रक चस्पा किए गए। इन निर्देशों के माध्यम से वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Featured News