Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूपी पुलिस भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्र का खुलासा, 8 कांस्टेबलों पर मुकदमा दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/06/2026 10:23:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/06/2026 10:23:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्र का बड़ा मामला, 8 अभ्यर्थियों पर मुकदमा दर्ज मिर्जापुर जनपद के खुशबू गुप्ता, अभिषेक पांडेय, शुभम दुबे, रविशंकर, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, आकाश मिश्रा और दिव्यांशु यादव पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कथित रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित होने का फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर नौकरी प्राप्त करने का आरोप लगा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्र का बड़ा मामला, 8 अभ्यर्थियों पर मुकदमा दर्ज मिर्जापुर जनपद के खुशबू गुप्ता, अभिषेक पांडेय, शुभम दुबे, रविशंकर, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, आकाश मिश्रा और दिव्यांशु यादव पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कथित रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित होने का फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर नौकरी प्राप्त करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, मामले की जांच में प्रमाणपत्रों को संदिग्ध पाए जाने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी अभ्यर्थी पुलिस विभाग में नियुक्त होकर प्रतापगढ़ जनपद में तैनात थे। मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है तथा दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


Featured News