Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/06/2026 10:59:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/06/2026 10:59:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई एवं दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनपद में चलाया जाएगा, जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु अन्तर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई एवं दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनपद में चलाया जाएगा, जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु अन्तर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चलाये जाने वाले अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो एवं संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का उद्देश्य सार्थक हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को माइक्रोप्लान के हिसाब से अपने कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि किसी विभाग के द्वारा अभियान में लापरवाही की जाती है तो संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी, समस्त अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित करायें जाने वाले कार्याे की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायतराज विभाग  को कार्ययोजना के अनुरूप प्रत्येक गांव में साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई, एन्टी लार्वा छिड़काव, नालों की सफाई कराने के निर्देश दिये। 

जिलाधिकरी ने नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई, नालियों की सफाई, फागिंग, झाड़ियों की कटाई करायें जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दस्तक अभियान के अन्तर्गत शासन के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप गतिविधि संचालित करायें जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर जलभराव न होने पाए, जहां पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो वहां एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए, संचारी रोग से संबंधित समस्त गतिविधियों के लिए एक ग्रुप बनाकर उसमें दिन प्रतिदिन होने वाले क्रियाकलापों की फोटोग्राफ्स डाली जाए। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोग के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका/नगर पंचायत, एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी, उपस्थित रहे।


Featured News