Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: झाबुआ कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 04:42:15 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 04:42:15 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनाए रखने के उद्देश्य से आज शनिवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर झाबुआ में

विस्तार

मध्य प्रदेश: स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनाए रखने के उद्देश्य से आज शनिवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर झाबुआ में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। श्रमदान के पश्चात उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन की गतिविधि न होकर हमारी नियमित कार्यशैली और व्यवहार का हिस्सा होनी चाहिए। स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल से सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए नियमित रूप से श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लक्ष्य को स्थायी रूप देने के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ सामूहिक सहभागिता भी आवश्यक है। नियमित स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से कार्यालयों के साथ-साथ समाज में भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचता है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की।


Featured News