Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती में आज उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिला अस्पताल में परखेंगे स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 02:53:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 02:53:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को बस्ती के दौरे पर पहुंचेंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को बस्ती के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘आभार समर्पण एवं चिकित्सक सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वह जिला चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह करीब 11:25 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह कार के जरिए स्टेशन रोड स्थित होटल बालाजी प्रकाश जाएंगे, जहां चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह के बाद करीब 12:30 बजे उपमुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय पहुंचेंगे। यहां वह अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा ले सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर भी अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

प्रशासन ने कसी कमर

उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। अधिकारियों को अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को तैयार रखने के साथ चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस, आवश्यक दवाएं और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध रखने को कहा गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां बैरिकेडिंग के साथ अग्निशमन और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के बाद बलरामपुर रवाना होंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री करीब 1:25 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 1:30 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से बलरामपुर के लिए रवाना होंगे। उपमुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला स्वास्थ्य, सुरक्षा और यातायात से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिला अस्पताल के निरीक्षण को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Featured News