-
☰
No image found.
राजस्थान: शनिदेव के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें, महाआरती में खचाखच भरा मंदिर परिसर
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में सावन मास के दूसरे शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विस्तार
राजस्थान: मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में सावन मास के दूसरे शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शनिदेव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ मुख्य मंदिर से बस स्टैंड तक लंबी कतारें लग गईं। मंदिर कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह से ही शनि धाम में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शनिदेव के दर्शन के लिए पहुंचे। दोपहर में महाआरती के समय मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर तेल, माला, प्रसाद, काला उड़द, काला तिल और काले वस्त्र अर्पित किए। भक्तों ने शनिदेव से क्षेत्र की खुशहाली, परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। तेल कुंड और नवग्रह मंदिर में भी रही भीड़ शनि धाम परिसर स्थित तेल कुंड और मुख्य मंदिर के साथ नवग्रह मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर शनिदेव का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह के साथ कमेटी के कर्मचारी नरेंद्र विजयवर्गीय, नारायण सिंह, प्रकाश लोधा सहित अन्य कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। पुलिस ने संभाली व्यवस्था श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पांडोली चौकी से पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। पुलिसकर्मियों और मंदिर समिति के सदस्यों ने दिनभर व्यवस्थाओं पर नजर रखी। सावन के दूसरे शनिवार को शनि धाम आली में उमड़ी भीड़ ने मंदिर की धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की गहरी भक्ति को दर्शाया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, युवाओं से करेंगे संवाद
गुजरात: सापुतारा मानसून फेस्टिवल के उद्घाटन का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, कवरेज व्यवस्था पर नाराजगी
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में MSME ऋण आउटरीच कैंप, करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत
उत्तर प्रदेश: बरेली में पशुओं से लदा ऑटो पकड़ा, दो लोग हिरासत में; पशु तस्करी के आरोपों की जांच जारी
