Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पोरसा को मिलेगा नया न्यायालय भवन, 26 अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश करेंगे लोकार्पण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 03:00:13 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 03:00:13 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा के मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा आगामी 26 अप्रैल, 2026 को मुरैना जिले के पोरसा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा के मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा आगामी 26 अप्रैल, 2026 को मुरैना जिले के पोरसा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश पोरसा में नवनिर्मित न्यायालय भवन का गरिमामयी समारोह में लोकार्पण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम का विवरण

जारी कार्यक्रम के अनुसार, माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा 26 अप्रैल को प्रातः 06:00 बजे नई दिल्ली से रेलमार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 09:05 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे। इसके पश्चात, आप प्रातः 10:15 बजे शासकीय वाहन द्वारा ग्वालियर से प्रस्थान कर प्रातः 11:00 बजे मुरैना आगमन करेंगे। मुरैना से प्रस्थान कर माननीय न्यायमूर्ति प्रातः 11:30 बजे पोरसा पहुँचेंगे, जहाँ वे मुख्य अतिथि के रूप में नवीन न्यायालय भवन का उद्घाटन करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न करने के उपरांत, माननीय मुख्य न्यायाधीश दोपहर 01:30 बजे शासकीय वाहन द्वारा पोरसा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासन एवं न्याय विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।