Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: 10 हजार का इनामी ठग गिरफ्तार, फर्जी लोन कंपनी से करोड़ों की ठगी का खुलासा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Sagar Sharma , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 04:13:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Sagar Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 04:13:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: दिनांक 28.01.2024 को परिवादी श्री रामस्वरुप पुत्र श्री जीवणराम जाति जाट उम्र 38 साल निवासी तिलानेस थाना डेगाना जिला नागौर (उप निरीक्षक) पुलिस थाना कृष्णगंज जिला अजमेर मय श्री किशोर कुमार हैड कानि

विस्तार

राजस्थान: दिनांक 28.01.2024 को परिवादी श्री रामस्वरुप पुत्र श्री जीवणराम जाति जाट उम्र 38 साल निवासी तिलानेस थाना डेगाना जिला नागौर (उप निरीक्षक) पुलिस थाना कृष्णगंज जिला अजमेर मय श्री किशोर कुमार हैड कानि. 2004, श्री कुन्नाराम हैड कानि. 176, श्री मोहन सिंह कानि. 825, श्री विशाल चौधरी कानि. 3130 प्राईवेट वाहन के आनासागर पुरानी चौपाटी पहुँचे, जहाँ पर मुखबीर खास ने सूचना दी कि मिराज मॉल की चौथी मंजिल पर एक फिनकॉर्प-ट्री नाम से कम्पनी का ऑफिस चल रहा है, जिसमें कुछ लड़के य लड़किया लोगों को फोन कर लोन दिलवाने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करते है, जिस पर श्रीनाथ मॉल मिराज मॉल की चौथी मंजिल पर पहुंचकर चेक करने पर फिनकॉर्प ट्री नाम से एक ऑफिस संचालित होना पाया गया, जिसमें अलग अलग केबीने व कॉलिंग वर्क स्टेशन बने हुए है. उक्त ऑफिस में दो व्यक्ति मौजूद मिले जिनसे नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम आशीष सैनी पुत्र श्री भंवरलाल सैनी जाति माली उम्र 25 वर्ष निवासी म.न. 104 सैकण्ड गेट सांईबाबा मन्दिर के पास अजयनगर पुलिस थाना रामगंज जिला अजमेर व दूसरे ने अपना नाम युवराज सिंह उर्फ आदित्य पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह जाति राजपूत निवासी मीरा 

स्कूल के पास राजीव कॉलोनी कैलाशपुरी अजमेर हाल गणेश गुवाड़ी अजमेर बताया, पूछताछ करने पर बताया कि यह ऑफिस फिनकॉर्प ट्री, फिन ट्री बिजनेस सोल्यूशन इण्डिया कम्पनी का है, जिसमें लोगो के लोन करवाने सम्बन्धी काम होता है। इस कम्पनी के मालिक श्री सांवर सिंह रावत व मैनेजर श्री उदित चटर्जी है। कम्पनी मालिक सांवर सिंह, मैनेजर उदित चटर्जी व पीयूष अलग अलग केबिनों में बैठते है व हम कॉलर कॉलिंग वर्क स्टेशन पर बैठते है। म्पनी मालिक सांवर सिंह व मैनेजर उदित चटर्जी द्वारा उपलब्ध करवाई गई कॉलिंग डाटा लिस्ट के अनुसार लोगों को कोल कर लोन लेने के इच्छुक व्यक्ति को लोन प्रोसेसिंग समझाकर उनके मोबाईल नम्बर पर टैक्स मैसेज भेजकर कम्पनी के व्हाट्स ऐप नम्बर पर दस्तावेज मंगवाना, कॉलिंग के लिए ऑफिस आने पर कम्पनी का मोबाईल मिलना व शाम को मोबाईल ओफिस में वापस जमा करवाना, पीयूष द्वारा लोन लेने के इच्छुक ग्राहक को लोन ओफर लेटर, लोन सेक्शन लेटर भेजकर लोन राशी के अनुसार लोन प्रोसेसिंग फीस जमा करवाने का काम करना बताया। फिनकॉर्प ट्री कम्पनी के ऑफिस की तलाशी लेने पर ऑफिस के कॉलिंग वर्क स्टेशन पर कॉलर द्वारा कॉलिंग के दौरान उपयोग करने वाले कुल 

16 रजिस्टर, 21 कॉलिंग डाटा लिस्टे, कम्पनी मालिक सांवर सिंह रावत की कैबिन में टेबल पर चार रजिस्टर मिले जिनमें एक रजिस्टर में कर्मचारी की वर्क डिटेल लिखी हुई है, तीन रजिस्टरों में टेबल बनाकर लोन ऋण लेने वाले व्यक्तियों के नाम, मोबाईल नम्बर, प्रोसेसिंग फीस, पता, जमा प्रोसेसिंग फीस व लोन राशी लिखे हुए है तथा लेपटॉप, 09 मोबाईल व टेबल की दराज में काफी संख्या में विभिन्न व्यक्तियों के नाम प्रिन्ट शुदा लोन ऑफर लेटर व लोन सेक्शन लेटर मिले इस प्रकार रजिस्टरों में इन्द्राज के अनुसार लोगो से लोन प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अपने बैंक खातों में करीब 89 लाख रूपयें जमा करवाकर लोगो के रूपये हडप कर धोखाधड़ी/ठगी करना अपराध बनना पाया जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में दौराने अनुसंधान पूर्व में निम्न प्रकार से 05 आरोपीयो की गिरफतारी की जा चुकी है आशीष सैनी पुत्र भंवरलाल सैनी जाति माली उम्र 25 वर्ष निवासी म.न. 104 सैकण्ड गेट सांईबाबा मन्दिर के पास अजयनगर पुलिस थाना रामगंज जिला अजमेर ।

. युवराज सिंह उर्फ आदित्य पुत्र राजेन्द्र सिंह जाति राजपूत निवासी मीरा स्कूल के पास राजीव कॉलोनी कैलाशपुरी अजमेर हाल गणेश गुवाड़ी अजमेर। 3,उदित चटर्जी पुत्र विनोद कुमार चटर्जी जाति ब्रा‌ह्मण उम्र 27 वर्ष निवासी फ्‌लैट नम्बर बी-305, श्रीवाटिका, जनाना अस्पताल के पास, पुलिस थाना किश्चियनगंज जिला अजमेर। 4. पीयुष पुत्र मुकेश कुमार जाति बैरवा उम्र 20 साल निवासी 837/9, गंगा निवास, भगवानगंज पुलिस थाना रामगंज जिला अजमेर (राज.) .अनिल शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा जाति ब्राह्मण, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तेलाडा, सोबी पुलिस थाना भिनाय जिला अजमेर (ईनामी) पुलिस टीम द्वारा प्रयास :- पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर पर गठित टीम के द्वारा उक्त प्रकरण मे ईनामी अरोपी की तलाश हेतु उसके संभावित निवास स्थानो तथा मिलने के संभावित स्थानो पर लगातार दबिशें दी गई तथा उनके संभावित मोबाईल नम्बरों की सीडीआर. प्राप्त कर उनका बारिकी से विश्लेषण किया गया तथा इस्टाग्राम,

 टेलिग्राम व व्हाटसएप के सम्बन्ध में तकनिकी टीमों से जानकारी प्राप्त की गई तथा उक्त आरोपी के सम्बन्ध में जानकारीया प्राप्त की गई। टीम के सदस्यों को मुखबीर खास से सूचना मिली की प्रकरण में वांछित मुलजिम सार्वर सिंह को पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर में बैठा रखा है। प्रकरण में अथक प्रयास करते हुए करीब 2 साल से प्रकरण में फरार वांछित ईनामी आरोपी सांवर सिंह रावत पुत्र रायमल, जाति रावत, उम्र 32 वर्ष, निवासी भवानीखेडा, चैनपुरा पुलिस थाना नसीराबाद सदर जिला अजमेर (राजस्थान) को दिनांक 23.04.26 को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की, जिससे प्रकरण में पूछताछ जारी है। गिरफतार मुलजिमो का विवरण :- शसांवर सिंह रावत पुत्र रायमल, जाति रावत, उम्र 32 वर्ष, निवासी-भवानीखेडा, चैनपुरा पुलिस थाना नसीराबाद सदर जिला अजमेर।