Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोण्डा में चकमार्ग मुक्ति अभियान तेज, 274 से अधिक रास्ते अतिक्रमण से मुक्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 04:35:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 04:35:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देश पर 1 अप्रैल से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद में अब तक 274 से अधिक चकमार्ग और सार्वजनिक चकरोड अतिक्रमण मुक्त कराए जा चुके हैं। रा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देश पर 1 अप्रैल से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद में अब तक 274 से अधिक चकमार्ग और सार्वजनिक चकरोड अतिक्रमण मुक्त कराए जा चुके हैं। राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई कर ग्रामीणों के आवागमन को सुव्यवस्थित किया है।
तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सदर गोण्डा में 46, तरबगंज में 73, करनैलगंज में 95 और मनकापुर में 60 चकमार्ग खाली कराए गए हैं। इन रास्तों के खुलने से किसानों को खेतों तक पहुंचने और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। डीएम प्रियंका निरंजन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में तेजी लाएं और खातेदारों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। 

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि चकमार्ग से जुड़ी कोई शिकायत या सुझाव हो तो प्रशासन को बताएं। शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा।  अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार और मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल के नेतृत्व में सभी उपजिलाधिकारियों से प्रतिदिन खाली कराए गए चकमार्गों की रिपोर्ट ली जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य सभी चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर ग्रामीण आवागमन और खेती को सुचारू बनाना है।  अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ ग्रामीण विकास को भी गति देगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।