Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: भगत सिंह पार्क में अवैध कब्जा रोकने में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, निर्माण कार्य रुका

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Tarun Sharma , दिल्ली  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 05:20:41 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Tarun Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 05:20:41 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के भगत सिंह पार्क क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जे के प्रयास को समयपुर बादली थाना पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के भगत सिंह पार्क क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जे के प्रयास को समयपुर बादली थाना पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना समयपुर बादली एस.एच.ओ शैलेन्द्र सिंह  वरिष्ठ अधिकारी जी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। टीम में शामिल एस आई राहुल और हेड कॉन्स्टेबल सतीश जी ने सक्रिय भूमिका निभाई और मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा दिया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल अवैध कब्जे को रोका गया, बल्कि क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा और विश्वास भी बढ़ा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि समय पर उठाया गया यह कदम सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।