-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रेलिंग विहीन पुलिया बनी मौत का जाल, नहर में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले में नहर विभाग की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। बीती रात निमंत्रण से वापस लौट रहे 45 वर्षीय महेश शुक्ला की बाइक सहित नहर में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश शुक्ला बालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पतीसा गांव के पास स्थित नहर पुलिया से गुज़र रहे थे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले में नहर विभाग की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। बीती रात निमंत्रण से वापस लौट रहे 45 वर्षीय महेश शुक्ला की बाइक सहित नहर में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश शुक्ला बालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पतीसा गांव के पास स्थित नहर पुलिया से गुज़र रहे थे। पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने रात में ही तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह दोबारा खोजबीन करने पर महेश का शव बाइक सहित पुलिया के नीचे नहर में पड़ा मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया पर रेलिंग लगवाने के लिए नहर विभाग से कई बार लिखित पत्राचार किया गया, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिया पर रेलिंग लग जाती तो शायद यह हादसा टल सकता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में नहर विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि जिले की सभी रेलिंग विहीन पुलियाओं का सर्वे कर तुरंत सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
उत्तर प्रदेश: मनी अल्फा 360° समिट 2026 का भव्य आगाज़, वित्तीय भविष्य पर मंथन शुरू
उत्तर प्रदेश: फर्जी रजिस्ट्री से 3.03 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: छात्र का जवाब सुन चौंके शिक्षा मंत्री, 8वीं के विद्यार्थी ने 49+2 का गलत उत्तर दिया
मध्य प्रदेश: चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर कायस्थ महासभा की भव्य बाइक रैली, गाडरवारा में उमड़ा उत्साह
मध्य प्रदेश: शीतला गंज मार्ग की बदली सूरत, डेढ़ करोड़ की सीसी रोड और स्ट्रीट लाइट से जगमगाया इलाका
