Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: भामा शाह जयंती को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नवादा से सैकड़ों कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 09:51:11 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 09:51:11 am
Share:

संक्षेप

बिहार: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाणिज्य प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 29 अप्रैल 2026 को पटना स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित होने वाले दानवीर भामा शाह जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु प्रदेश संयोजक जगन्नाथ गुप्ता का नवादा आगमन हुआ।

विस्तार

बिहार: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाणिज्य प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 29 अप्रैल 2026 को पटना स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित होने वाले दानवीर भामा शाह जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु प्रदेश संयोजक जगन्नाथ गुप्ता का नवादा आगमन हुआ। इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश सह संयोजक राजेश्वर प्रसाद राजेश, अंजनी गुप्ता, नरेश महतो, भारतीय जनता पार्टी नवादा के जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता एवं नगर महामंत्री संजय भोजपुरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रदेश संयोजक जगन्नाथ गुप्ता ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाए। उन्होंने दानवीर भामा शाह के त्याग, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि नवादा से सैकड़ों की संख्या में लोग पटना पहुंचकर इस जयंती समारोह में भाग लेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भामा शाह जी का जीवन समाज सेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।

Related News

मध्य प्रदेश: चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर कायस्थ महासभा की भव्य बाइक रैली, गाडरवारा में उमड़ा उत्साह

मध्य प्रदेश: शीतला गंज मार्ग की बदली सूरत, डेढ़ करोड़ की सीसी रोड और स्ट्रीट लाइट से जगमगाया इलाका

उत्तर प्रदेश: रेलिंग विहीन पुलिया बनी मौत का जाल, नहर में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान: सुभाष पब्लिक स्कूल का अनोखा पहल: घर-घर जाकर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, प्री-फाउंडेशन कोर्स शुरू

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में डीएम-सीडीओ का औचक निरीक्षण योजनाओं की समीक्षा, पिछड़े बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर

बिहार: सड़क के अभाव में गर्भवती की मौत, खाट पर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, गांव में आक्रोश


Featured News