Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में साइबर सेल की बड़ी सफलता, UPI ठगी के 63,998 रुपये पीड़ित को वापस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 10:24:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 10:24:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना क्षेत्र में साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति को राहत मिली है। दरअसल, बघोल गांव निवासी प्रमोद कुमार कश्यप के साथ यूपीआई के माध्यम से 63 हजार 998 रुपये की साइबर ठगी हो गई थी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना क्षेत्र में साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति को राहत मिली है। दरअसल, बघोल गांव निवासी प्रमोद कुमार कश्यप के साथ यूपीआई के माध्यम से 63 हजार 998 रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई साइबर सेल सूचना मिलते ही जंगीपुर साइबर सेल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। पैसे वापस मिलने पर प्रमोद कुमार कश्यप ने पुलिस टीम का आभार जताया। इस कार्रवाई में जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्य की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। 

Related News

मध्य प्रदेश: चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर कायस्थ महासभा की भव्य बाइक रैली, गाडरवारा में उमड़ा उत्साह

मध्य प्रदेश: शीतला गंज मार्ग की बदली सूरत, डेढ़ करोड़ की सीसी रोड और स्ट्रीट लाइट से जगमगाया इलाका

उत्तर प्रदेश: रेलिंग विहीन पुलिया बनी मौत का जाल, नहर में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान: सुभाष पब्लिक स्कूल का अनोखा पहल: घर-घर जाकर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, प्री-फाउंडेशन कोर्स शुरू

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में डीएम-सीडीओ का औचक निरीक्षण योजनाओं की समीक्षा, पिछड़े बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर

बिहार: सड़क के अभाव में गर्भवती की मौत, खाट पर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, गांव में आक्रोश


Featured News