-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: अधिवक्ता संजय सक्सेना की हत्या के विरोध में सनावद अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शिवपुरी में विगत दिनों न्यायालय जा रहे अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की अपराधियों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी उक्त घटना से अधिवक्ता संघ स्तंभ है एवं आक्रोशित है इस तारतम में राज्य अधिवक्ता संघ ज
विस्तार
मध्य प्रदेश: शिवपुरी में विगत दिनों न्यायालय जा रहे अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की अपराधियों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी उक्त घटना से अधिवक्ता संघ स्तंभ है एवं आक्रोशित है इस तारतम में राज्य अधिवक्ता संघ जबलपुर के दिशा निर्देश के परिपालन में न्यायालय कार्य नहीं करते हुए सनावद अधिवक्ता संघ ने प्रतिवाद दिवस मनाया और मुख्य मंत्री मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर के द्वारा तहसीलदार केसिया सोलंकी को एक ज्ञापन सोपा जिसमें प्रदेश की गिरती हुई कानून व्यवस्था के साथ अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम शीघ्र लागू करने की बात कही एवं कारीत की गई। घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई तथा संजय सक्सेना के परिवार के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की ज्ञापन का वाचन अधिवक्ता जयेश यादव ने किया इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश मालवीय कैलाश चौहान रिंकेश जैन कृष्ण राव सोनोने भारत पटेल श्वेता जैन ज्योति चौहान नोमान हिलाल जी एस चौहान सुनील व्यास मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
हरियाणा: गूंजा नारी शक्ति वंदन, श्रुति चौधरी ने पदयात्रा से भरा जोश
उत्तर प्रदेश: पारदर्शी खरीद, समय पर भुगतान और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर SSP का एक्शन, 8 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
हरियाणा: मदनापुर प्रधान पद उम्मीदवार मेहंदी हसन ने अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाकर मांगी जीत की दुआ
उत्तराखंड: स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने किया तालाबंदी विरोध
