-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से एक छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर के राजमार्ग स्थित लोलरी चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनें ट्रक की चपेट में आ गईं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर के राजमार्ग स्थित लोलरी चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनें ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को उपचार के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें आदर्श ज्ञान ज्योति स्कूल में पढ़ती थीं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों घर लौट रही थीं। इसी दौरान लोलरी चौराहे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक छात्रा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों छात्राएं ग्राम सागरी की रहने वाली बताई जा रही हैं। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
उत्तर प्रदेश: घर में मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश: जमानियां में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 536 युवाओं को मिले ऑफर लेटर
उत्तर प्रदेश: 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज
