Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Azad Singh , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 26/11/2026 03:17:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Azad Singh ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 26/11/2026 03:17:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवार, 25 नवंबर को रामपुर मनिहारान में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ भव्य नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा निकाली गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवार, 25 नवंबर को रामपुर मनिहारान में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ भव्य नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब पंजाबी सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शब्द-कीर्तन और अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गुजरा। शोभायात्रा का व्यापारियों और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

नगर कीर्तन में श्री गुरु नानक देव जी की भव्य झांकी, पावन गुरु ग्रंथ साहिब और पंच प्यारों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान सिख समाज के वीरों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों से हैरतअंगेज करतब दिखाए। लाठी चलाने, कृपाण, तलवारबाजी और चक्र घुमाने के शानदार प्रदर्शनों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने झांकी का उद्घाटन किया। नगर चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, सभासद आफताब मलिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब पंजाबी सभा के प्रधान सरदार मनजिंदर सिंह, पलविंदर सिंह, अंकुश छाबड़ा, राजू छाबड़ा, गौरव अरोड़ा, कुलदीप सिंह माना, राजपाल बाठला, मदनलाल बाठला, सरदार गुरविंदर सिंह और सरदार हरप्रीत सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ प्रकाश पर्व मनाया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: घर में मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश: जमानियां में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 536 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

उत्तर प्रदेश: ईवीएम और वीवीपैट को लेकर मतदाताओं की शंकाएं दूर करेगा जिला प्रशासन, 8 केंद्रों पर शुरू हुआ जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश: 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज

उत्तर प्रदेश: तीन साल से विवादित चकमार्ग पर मनरेगा से शुरू हुआ मिट्टी भराई का काम, खेत मालिकों ने लगाई रोक

उत्तर प्रदेश: जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण, बंदियों से जानीं समस्याएं


Featured News