-
☰
No image found.
Murder Crime News: बेटे को वारिस बनाने के लिए की हत्या, 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर हुआ खुलासा
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: क्या कोई इंसान सिर्फ इसलिए अपने ही किराएदार की हत्या कर सकता है ताकि उसके मासूम बेटे को अपना वारिस बना सके।
विस्तार
दिल्ली: क्या कोई इंसान सिर्फ इसलिए अपने ही किराएदार की हत्या कर सकता है ताकि उसके मासूम बेटे को अपना वारिस बना सके। दिल्ली के द्वारका से सामने आए इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक मकान मालिक ने ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसका खुलासा 500 CCTV कैमरों की जांच के बाद हुआ। आइए जानते हैं पता मामला। आरोपी के माकन में रहता था मृतक यह मामला दिल्ली के द्वारका स्थित करगिल चौक के पास का है, जहां जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अखिलेश के रूप में हुई, जो बिहार का रहने वाला था और अपने सात साल के बेटे के साथ आरोपी अनिल ठाकुर के मकान में किराए पर रहता था। कुछ महीने पहले ही अखिलेश की पत्नी की कैंसर से मौत हो चुकी थी। ऐसे में पिता और बेटा अकेले रह रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया हैं की मकान मालिक अनिल ठाकुर अकेला रहता था। पुलिस के अनुसार उसने प्लान बनाया की अगर अखिलेश की मर जाएगा तो वह उसके सात साल के बेटे को अपना वारिस बना लेगा। कैसे दिया हत्या को अंजाम बताया जा रहा हैं की इस प्लान को अंजाम देने के लिए उसने अपने साथी राजू कुमार को साथ लिया और फिर 10 जुलाई को दोनों ने अखिलेश को शराब पिलाने का लालच दिया और उसे करगिल चौक के पास जंगल की ओर ले गए। रास्ते में जब अखिलेश ने सवाल किया तो उसे बताया गया की बाहर पुलिस चालान काट सकती है, इसलिए अंदर के रास्ते से चलेंगे। पुलिस के मुताबिक जंगल में पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने हथौड़े से वार कर अखिलेश की हत्या कर दी और फिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा हैं की जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 500 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाले, जिनमें उन्हें कई अहम सुराग मिले। सीसीटीवी के जरिए हुआ खुलासा जानकारी के अनुसार एक कैमरे में तीन लोगों के जंगल की ओर जाते हुए सिर्फ छह पैर दिखाई दिए, जबकि कुछ समय बाद वापस लौटते हुए केवल चार पैर नजर आए। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज की मदद से जांच आगे बढ़ाई, जिसमें सुराग सीधे नजफगढ़ के धरमपुरा इलाके तक पहुंचे, जहां से अनिल ठाकुर और उसके साथी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा, मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
