-
☰
No image found.
राजस्थान: एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त सप्लाई, जमाखोरी व कालाबाजारी पर सख्ती, कलेक्टर के निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस, डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त सप्लाई और स्टोरेज है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सोशियल मीडिया पर अफवाहों के प्रति सचेत रहें
विस्तार
राजस्थान: जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस, डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त सप्लाई और स्टोरेज है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सोशियल मीडिया पर अफवाहों के प्रति सचेत रहें तथा उन पर कड़ी कार्यवाही कर अंकुश लगाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल तथा हैल्पलाईन नम्बरों पर एलपीजी की आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का 24 घंटे में समाधान करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने बुधवार को एलपीजी आपूर्ति के सम्बंध में जिला रसद अधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये। जिला कलक्टर ने डीएसओ को औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी को प्रोत्साहित करने हेतु एलपीजी बेस्ड ईकाईयों को आमंत्रित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये जिला प्रशासन, पुलिस तथा ऑईल व गैस कम्पनियों के नोडल अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्थानीय एलपीजी आपूर्ति की दैनिक निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रतिदिन के स्टॉक और आपूर्ति पर निगरानी के लिये पेट्रोल पंपों तथा गैस एजेंसियों का नियमित रूप से निरीक्षण के भी निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को बुकिंग के संबंध में धैर्य रखने के लिये प्रोत्साहित करें। वर्तमान स्थिति में धैर्य का परिचय देना आवश्यक है, जिससे सभी वंचित वास्तविक उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति प्राप्त हो सके। जिला कलक्टर ने उपभोक्ताओं से निवेदन करते हुये कहा कि गैस बुकिंग शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता द्वारा पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही किया जायें। साथ ही बुकिंग केवल मोबाईल एप, बेबसाईट, व्हाट्सएप, आईवीआरएस के माध्यम से ही करवायें तथा गैस एजेन्सी पर जाकर बुकिंग कराने का प्रयास ना करें। एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध संग्रहण और कालाबाजारी की निगरानी के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिले के उपखंड अधिकारी व जिला रसद अधिकारी सहित निरीक्षण एवं प्रवर्तन दलों द्वारा लगातार गैस एजेंसियों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में कार्यरत 24 गैस एजेंसियों के 38 बार और 28 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण एडीएम, डीएसओ, एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार एवं प्रवर्तन स्टॉफ द्वारा किया गया है। 06 ए के तहत 26 कार्यवाहियां एवं 01 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं जिले में कार्यरत 45 होटल, ढ़ाबे, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानो की भी जाँच की गई हैं। साथ ही जिले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा के तहत वाणिज्यक दुरुपयोग एवं कालाबाजारी में उपयोग के दौरान 227 गैस सिलेंडर जप्त कर न्यायालय जिला कलक्टर में प्रस्तुत किये गये। डीएसओ ने बताया कि बुकिंग के अनुसार सप्लाई नियमित रूप से हो रही है और गैस एजेंसी संचालकों को भी बॉटलिंग प्लांट से समुचित सप्लाई प्राप्त हो रही है। किसी भी प्रकार का पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बुकिंग करने से भी सर्वर की स्पीड स्लो हो रही है। उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी की सभी डिलीवरी ओटीपी के माध्यम से की जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिलेन्डर वास्तविक उपभोक्ता को ही प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति में परेशानी आने अथवा घरेलू गैस सिलेंडरों के संबंध में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि के संबंध में उपभोक्ता तीन हैल्पलाईन नंबरों, क्रमशः 112, 14435, 181 पर शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही प्रशासन त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करेगा।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान जांच हुई तेज
UP Crime News: वर्चस्व की जंग में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की अपील
