Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सीएम भजनलाल शर्मा ने शहीद के परिवार संग किया भोजन, वीरांगना से मिलकर जाना हालचाल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 18/07/2026 12:50:47 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 18/07/2026 12:50:47 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डेगाना के तिलानेश गांव में शहीद ग्रेनेडियर मोडाराम खटकड़ के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डेगाना के तिलानेश गांव में शहीद ग्रेनेडियर मोडाराम खटकड़ के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शहीद की वीरांगना और परिवार के सदस्यों के साथ भोजन किया और आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री शुक्रवार रात रात्रि चौपाल कार्यक्रम के बाद तिलानेश गांव पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद ग्रेनेडियर मोडाराम खटकड़ के परिवार के साथ समय बिताया और उनके संघर्ष, योगदान और बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांव में स्थापित शहीद ग्रेनेडियर मोडाराम खटकड़ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की वीरता और देश सेवा को नमन करते हुए उनकी गौरवपूर्ण गाथा को स्मरण किया। 

मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के दौरान शहीद परिवार ने भी अपनी भावनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने परिवार की समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम भी तिलानेश गांव में ही निर्धारित है। शनिवार सुबह वे गांव का भ्रमण करेंगे और ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। रात्रि चौपाल और गांव में रात्रि विश्राम के माध्यम से मुख्यमंत्री का उद्देश्य आमजन से सीधे जुड़ना और जमीनी स्तर की समस्याओं को समझना है। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने और प्रशासन को जनता के करीब लाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। शहीद परिवार के साथ मुख्यमंत्री का भोजन करना और व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करना सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश देता है। मुख्यमंत्री के इस कदम की क्षेत्र के लोगों ने भी सराहना की और इसे शहीदों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News