Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का हुआ प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Ashwani Kumar Avasthi , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 22/07/2026 10:36:42 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Ashwani Kumar Avasthi ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 22/07/2026 10:36:42 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अलवर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अलवर के नंगली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: अलवर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अलवर के नंगली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी नागरिकों को है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वाले राहुल गांधी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, कांग्रेस उसकी कड़ी निंदा करती है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

कांग्रेस नेता दीनबंधु शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नीट अभ्यर्थियों से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की। युवा कांग्रेस नेता करण सिंह तुलेड़ा ने कहा कि जिन नीट अभ्यर्थियों की मौत हुई है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, विधायक ललित यादव, विधायक मांगीलाल मीणा, शहर अध्यक्ष रमन सैनी, कपिल गोयल, राहुल पटेल मालाखेड़ा, रिपुदमन गुप्ता, सरपंच जमशेद सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि लोकतंत्र तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News