-
☰
No image found.
राजस्थान: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मेड़तामें 77.58 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेण में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर लगभग 77.58 करोड़ की लागत की दो सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं एक परियोजना का शिलान्यास किया ।
विस्तार
राजस्थान: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेण में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर लगभग 77.58 करोड़ की लागत की दो सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं एक परियोजना का शिलान्यास किया । उप मुख्यमंत्री के स्वागत में आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आप की भी जिम्मेदारी है कि सरकार की दिशा में कदम से कदम मिलाकर काम करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने जनसभा में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को खुश होना चाहिए कि आपके लिए संसद में भी आरक्षण मिलने वाला है। इसके लिए महिलाओं को दिवाली मनानी चाहिए, उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने मातृशक्ति को वंदन करते हुए कहा कि आपके लिए बहुत अच्छा अवसर आने वाला है।उन्होंने महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखकर आभार भी जताया। इस दौरान उन्होंने आमजन व मेड़ता विधायक की मांग पर विभिन्न ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवाने का भी आश्वासन देते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगी ।उन्होंने कहा कि मेड़ता में पैनोरमा का काम बेहतरीन तरीके से होगा। इस दौरान उन्होंने मेड़ता सिटी-गोटन-आसोप के बीच 42.50 करोड़ की लागत से बनी 34 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। वहीं उन्होंने डांगावास से कुड़की के बीच 10.08 करोड़ की लागत से बनी 9.80 किलोमीटर सड़क के चौड़ाई एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण तथा बेदावड़ी खुर्द से इग्यासनी के बीच 25 करोड़ की लागत से बनी 32 किलोमीटर सड़क के चौड़ाई एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान रामधन पोटलिया, रिछपाल मिर्धा व खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने भी सभा को संबोधित किया तथा मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने क्षेत्र की मांगों से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।
उन्होंने कहा की आज ऐसा लग रहा है कि पुरानी यादें ताजा हो गई,जनता के बीच वही सम्मान, वही आशीर्वाद है, जिससे मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी खूब विकास कार्य किए जाएंगे। विकास कार्यो से यातायात होगा सुगम उन्होंने कहा कि रेण में अजमेर- बीकानेर के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर 870 मीटर लम्बे व 15 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज से अजमेर, मेड़ता, नागौर व बीकानेर के आमजन को जाम से राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान जांच हुई तेज
UP Crime News: वर्चस्व की जंग में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की अपील
बिहार: नवादा में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM के खिलाफ पुतला दहन
