Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: लंबित मामलों के जल्द निस्तारण और जनगणना 2027 की तैयारियों पर दिया गया जोर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 29/04/2026 10:23:05 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 29/04/2026 10:23:05 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

राजस्थान: नागौर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुमार ने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करी तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर स्व. गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 1 मई से 15 मई के बीच स्वयं की और अपने परिवारजनों की स्व. गणना अनिवार्य रूप से करें। साथ ही अपने परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी स्व. गणना के लिए प्रेरित करें,  ताकि जनगणना कार्य सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। जनगणना 2027 में स्व. गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन सरकार की आधिकारिक वेबसाइट se.census@gov.in पर पर बहुत ही आसानी और सुगमता के साथ करी जा सकती है।

बैठक में कुमार ने संपर्क पोर्टल, पीजी पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्य सचिव स्तर के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए‌।‌ उन्होंने जन अभियोग, जिला सतर्कता समिति के प्रकरणों तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। 
जिला कलेक्टर ने विधि शाखा के तहत लाइट्स प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने ई-फाइल पेंडेंसी की भी समीक्षा कर लंबित फाइलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, नागौर के उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भिंचर के साथ सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।