Contact for Advertisement 9650503773



राजस्थान: पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 अपराधी गिरफ्तार, नाकाबंदी में 94 वाहनों पर कार्रवाई

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 29/04/2026 10:20:45 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 29/04/2026 10:20:45 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त, स्थाई/गिरफ्तारी/कुर्की वांरटी एवं अपराध करने के बाद फरार चल रहे।

विस्तार

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त, स्थाई/गिरफ्तारी/कुर्की वांरटी एवं अपराध करने के बाद फरार चल रहे। आरोपियों व इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन एवं नाकाबंदी हेतु पुलिस नियंत्रण कक्ष बालोतरा के मार्फत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारीगण के नेतृत्व में गठित अलग-अलग कुल 26 पुलिस टीमों द्वारा डीसीआरबी व साईबर सैल द्वारा तकनीकी सहयोग, मानवीय आसूचना एवं परम्परागत पुलिसिंग से धरपकड़ अभियान चलाकर प्रकरणों में वांछित अपराधियों, इनामी अपराधियों, गिरफ्तारी वारंटियों व स्थायी वारंटियों के संदिग्ध/स्थाई निवास स्थानों पर दबिश देकर प्रकरणों में वांछित कुल 10 आरोपी व 15 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार 07ः00 पीएम से 09ः30 पीएम तक नाकाबंदी कर प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान वाहनों की सघन चैकिंग कर 24 बिना नम्बरी वाहनों व 19 काली फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 94 कार्यवाही की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 03 वाहन एमवी एक्ट के तहत जब्त किए गए। ज्ञात रहे कि श्री रमेश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक बालोतरा के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त, गिरफ्तारी वारंटी, स्थाई वांरटी एवं अपराध करने के बाद फरार चल रहे आरोपियों एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कल दिनांक 27.04.2026़ को कुल 26 पुलिस टीमों का गठन किया गया। दबिश के लिए पुलिस टीमों को दिए गए टास्क अनुसार रूट तैयार कर अंतिम रूप दिया गया। जिसके तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अपराधियों, गिरफ्तारी वारंटियों व स्थायी वारंटियों के संदिग्ध/स्थाई निवास स्थानों पर दबिश देकर प्रकरणों में वांछित कुल 10 आरोपी व 15 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 25 मुलजिमों को गिरफ्तार कर प्रकरणों में अग्रिम अनुसंधान एवं स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों के निस्तारण करने में सफलता हासिल की है।


 इसी प्रकार दिनांक 27.04.2026 को 07ः00 पीएम से 09ः30 पीएम तक नाकाबंदी कर प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी करते हुए वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया। बिना नम्बरी वाहनों, काले शीशे लगे वाहनों एवं अपराध में सहायक मोडिफाइड वाहनों की विशेष रूप से कड़ी निगरानी रखते हुए सघन चैकिंग की गई। मौके पर ही वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्मों को हटवाया गया। दुपहिया वाहन तथा चैपहिया वाहनों की सघन चैकिंग कर 24 बिना नम्बरी वाहनों व 19 काली फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 94 कार्यवाही की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों चालकों के विरूद्ध धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 03 वाहनों को जब्त किया गया। उक्त नाकाबंदी के दौरान बिना नम्बरी वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना रागेश्वरी द्वारा सर्वाधिक 10 कार्यवाहियां की। वहीं, पुलिस थाना सिणधरी द्वारा काली फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाते हुए सर्वाधिक 05 कार्यवाहियां कीं गई। बालोतरा पुलिस द्वारा की गई यह व्यापक और सुनियोजित नाकाबंदी अभियान न केवल अपराधियों में भय का वातावरण निर्मित करने हेतु कारगर रही, बल्कि आमजन के सुरक्षा विश्वास को और अधिक मजबूत करने में सफल सिद्ध हुई।