Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: 3 मई को NEET-UG 2026 परीक्षा, 12 केंद्रों पर 4016 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 29/04/2026 10:17:19 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 29/04/2026 10:17:19 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित नीट (यूजी)–2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: नागौर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित नीट (यूजी)–2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। जिले में यह परीक्षा 12 राजकीय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 4016 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही परीक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों एवं कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा के लिए सिटी को-ऑर्डिनेटर के रूप में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नागौर के प्राचार्य मुलतानराम गुर्जर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर  चम्पालाल जीनगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस विभाग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को भी परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। केंद्राधीक्षक अपने स्तर पर विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त नियुक्तियां भी की जाएगी।