-
☰
No image found.
राजस्थान: जायल जनसुनवाई में 40 से अधिक परिवाद, 15 का मौके पर निस्तारण
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण आदेशों की अनुपालना में माह के द्वितीय गुरुवार को जायल पंचायत समिति सभाकक्ष में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई जिला कलेक्टर
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण आदेशों की अनुपालना में माह के द्वितीय गुरुवार को जायल पंचायत समिति सभाकक्ष में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई जिला कलेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण एवं अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपखंड अधिकारी रजत ने बताया कि गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 42 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से पेंशन, जॉब कार्ड सहित 15 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष परिवादों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर श्री कुमार ने अधिकारियों से कहा कि उपखंड स्तर पर आयोजित जनसुनवाइयों में ग्रामीणों को उचित जवाब दिया जाए तथा अधिक से अधिक मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाए, जिससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े। उन्होंने जनसुनवाई में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान सीमा ज्ञान, रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण हटाने, पेयजल जैसे प्रकरण प्राप्त हुए।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान जांच हुई तेज
UP Crime News: वर्चस्व की जंग में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की अपील
बिहार: नवादा में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM के खिलाफ पुतला दहन
