-
☰
राजस्थान: कपासन में बारिश थमी, धमाणा तालाब के गेट बंद होने से राज राजेश्वर तालाब में घटी पानी की आवक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: बीती रात से बारिश का दौर थम गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। जिसमें बारिश की संभावना बनी हुई थी।
विस्तार
राजस्थान: बीती रात से बारिश का दौर थम गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। जिसमें बारिश की संभावना बनी हुई थी। लगातार हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है।क्षेत्र में पिछले 42 घंटों से जारी बारिश का दौर बीती रात 9 बजे समाप्त हुआ। बारिश रुकने के बावजूद आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिससे आगामी घंटों में फिर से बारिश होने की संभावना बनी हुई है।मौसम विभाग ने बुधवार को जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। स्थानीय निवासियों को कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौसम में बदलाव के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार हुई बारिश से क्षेत्र के नदी नालों में पानी की अच्छी आवक हो रही है। बेडच और बांकली नदियों का जलस्तर बढ़ गया हैं।और कपासन के राजेश्वर तालाब को भरने वाली डी के फीडर स्थित धमाना तालाब के गेट बंद करने के कारण पानी की आवक घटी है। तापमान में गिरावट के कारण क्षेत्र में ठिठुरन महसूस की जा रही है।वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद सोहन लाल खटीक ने बताया कि धमाणा में खेतों से काश्तकारों की फसल निकालने के लिए गेट बंद किए गए हैं।खेतों से फसल निकालने के उपरांत दो तीन दिन में पुनः धमाणा तालाब के गेट खुलवा दिए जाएंगे।