Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : SSOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/10/2026 10:22:23 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/10/2026 10:22:23 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी

विस्तार

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री सुमेरसिंह राठौड़ आरपीएस, वृताधिकारी गुड़ामालानी, श्री शिव नारायण चैधरी आरपीएस, वृताधिकारी बालोतरा, श्री योगेश चैधरी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के सुपरविजन में श्री भंवरसिंह निपु. थानाधिकारी जसोल के नेतृत्व में डीएसटी बालोतरा की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रहवासी घर से डोडा पोस्त, पीसा हुआ डोडा पोस्त, विनिर्मित अफीम, अफीम दूध तथा मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से अर्जित नकदी बरामद कर अभियुक्त जीवनगिरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं श्री बाबूराम निपु.


 थानाधिकारी पचपदरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्काॅर्पियो को बरामद कर अभियुक्त केशाराम उर्फ केशा मारवाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस कार्यवाही 01ः- ज्ञात रहे कि दिनांक 14.10.2026 को डीएसटी बालोतरा से सूचना प्राप्त हुई कि जीवनगिरी पुत्र नरपतगिरी, जाति गोस्वामी, निवासी प्रजापतों का मोहल्ला, पुलिस थाना जसोल के रहवासी मकान में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल रवाना होकर जीवनगिरी के रहवासी मकान पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी के दौरान मकान में पशु बांधने के स्थान पर जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाकर रखा गया 1.970 किलोग्राम डोडा पोस्त, 1.930 किलोग्राम पीसा हुआ डोडा पोस्त, 77 ग्राम विनिर्मित अफीम, 17 ग्राम अफीम दूध तथा मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से अर्जित 64,400 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त रहवासी घर से मादक पदार्थ तौलने में प्रयुक्त 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, लगभग 850 ग्राम प्लास्टिक की थैलियां

 तथा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इस संबंध में अभियुक्त जीवनगिरी पुत्र नरपतगिरी गोस्वामी, उम्र 41 वर्ष, निवासी प्रजापतों का मोहल्ला, वार्ड नम्बर 09, जसोल, के विरुद्ध थाना जसोल पर प्रकरण संख्या 168/2026 धारा 8/15, 17, 18, 25 एवं 27ए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, खरीद-फरोख्त, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है। पुलिस कार्यवाही 02ः- इसी प्रकार दिनांक 15.10.2026 को दौराने गश्त वृताधिकारी गुड़ामालानी श्री सुमेरसिंह राठौड़ आरपीएस द्वारा एक सफेद रंग की संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन का पीछा किया गया। जिस पर चालक वाहन को बालोतरा-पचपदरा बाईपास से सरहद जेरला स्थित सवाईराम फडौदा के मकान के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया। इसी दौरान मकान के अंदर से आया एक अन्य व्यक्ति उक्त स्कोर्पियो वाहन को लेकर भागने का प्रयास करने लगा, 

जिसे पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब कर नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम केशाराम उर्फ केशा मारवाड़ी पुत्र मगाराम जाति जाट उम्र 29 वर्ष, निवासी लापून्दड़ा थाना गिड़ा जिला बालोतरा होना बताया। वाहन की तलाशी के दौरान वाहन से मादक पदार्थ जैसी गंध आने एवं संदिग्ध परिस्थितियां पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा सवाईराम फडौदा के मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में थैली सहित वजन करने पर 235 ग्राम पदार्थ अफीम का दूध बरामद हुआ। आरोपी केशाराम के कब्जे से उक्त अवैध अफीम दूध को जब्त कर अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त स्कोर्पियो वाहन संख्या आरजे 19 यूडी 4439 को नियमानुसार जब्त किया गया। इस संबंध में धारा 8/18, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना पचपदरा में प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त केशाराम उर्फ केशा मारवाड़ी को गिरफ्तार किया गया। अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, खरीद-फरोख्त, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।

Related News

मध्य प्रदेश: शिवपुरी के समर हिंडोलिया ने रोलर स्केटिंग में जीते 3 कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान

छत्तीसगढ़: चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी पैसों के कथित हेरफेर का मामला आया सामने, जांच के बाद भी कार्रवाई पर सवाल  

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में ट्रक ने फोर व्हीलर को मारी टक्कर, चार लोग बाल-बाल बचे; चालक फरार

उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले परिवहन विभाग की सख्ती, 12 बसों के चालान से 1.56 लाख रुपये का जुर्माना

वेस्ट बंगाल: धुलियान नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची

छत्तीसगढ़: मां पतईमाता के दरबार में निकली 351 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल


Featured News