-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सुहेलदेव एक्सप्रेस के इंजन पर हुआ पथराव, असिस्टेंट लोको पायलट हुआ घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सैदपुर गाजीपुर औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर बुधवार सुबह चलती सुहेलदेव एक्सप्रेस के इंजन पर पथराव की घटना सामने आई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सैदपुर गाजीपुर औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर बुधवार सुबह चलती सुहेलदेव एक्सप्रेस के इंजन पर पथराव की घटना सामने आई। तरांव रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के इंजन पर पत्थर फेंक दिया, जिससे चालक के बगल वाली खिड़की का शीशा टूट गया। कांच के टुकड़े लगने से असिस्टेंट लोको पायलट विकास कुमार तिवारी के सिर और चेहरे पर चोट आई। जानकारी के अनुसार, आनंद विहार से गाजीपुर सिटी जा रही गाड़ी संख्या 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 10 बजे तरांव स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान इंजन पर पत्थर फेंका गया। घटना नंदगंज और तरांव स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 155/20 से 154/38 के मध्य हुई। पत्थर लगने से खिड़की का शीशा टूट गया और उसके टुकड़े असिस्टेंट लोको पायलट को जा लगे। राहत की बात रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद नंदगंज स्टेशन पर मेमो देकर घटना की जानकारी दर्ज कराई गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ औड़िहार पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह और जीआरपी प्रभारी ज्ञानेंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना ने चलती ट्रेनों और रेलकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। चालक की ओर से जीआरपी थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस पथराव करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के समर हिंडोलिया ने रोलर स्केटिंग में जीते 3 कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान
उत्तर प्रदेश: जौनपुर में ट्रक ने फोर व्हीलर को मारी टक्कर, चार लोग बाल-बाल बचे; चालक फरार
वेस्ट बंगाल: धुलियान नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची
