Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 16/10/2026 11:24:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 16/10/2026 11:24:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन में मिसाइल मैन, भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन में मिसाइल मैन, भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा जीवन देश की सेवा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दूरदर्शिता से भारत को विज्ञान एवं रक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी सादगी, ईमानदारी और कर्मठता सभी के लिए प्रेरणादायक है। डॉ. कलाम का जीवन युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उनका मानना था कि शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के माध्यम से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उनका जीवन युवाओं को ज्ञान, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, सिकंदर कनौजिया, रविंद्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खान, जयराम भारती, मुन्नीलाल राजभर, राजेश यादव, सदानंद, शाहनवाज, सोनू, गुरचरण, रामगोपाल यादव, गीता गुप्ता, रीना यादव, वर्षा यादव, संदीप, सुग्गू, रामाशीष और अशोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।


Featured News