-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली, छात्राओं को दी गई सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति की सदस्य कविता त्रिपाठी ने छात्राओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं, वन स्टॉप सेंटर की साइको-सोशल काउंसलर कविता पाल ने महिलाओं के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया के प्रति सतर्क रहने और किसी भी परिस्थिति में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इन नंबरों को मोबाइल में सुरक्षित रखने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर बिना किसी झिझक के संबंधित हेल्पलाइन की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के शिव कुमार नवल को पत्रकारिता में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि
उत्तर प्रदेश: पेड़ों की छंटाई न होने से अंधेरे में डूबीं आदर्श बिहार सोसाइटी की सड़कें
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत जीआईसी नजीबाबाद में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित
उत्तर प्रदेश: रामलीला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार
