-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: घायल की पहचान हमीदपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार 18वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात गांव में ही लोग पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान अखिलेश सड़क किनारे से पैदल जा रहा था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: घायल की पहचान हमीदपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार 18वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात गांव में ही लोग पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान अखिलेश सड़क किनारे से पैदल जा रहा था। आरोप है कि एक युवक ने असलहे से फायरिंग कर दी। गोली अखिलेश के दाहिने पैर में जा लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस फायरिंग करने वाले युवक की पहचान करने के साथ ही घटना में इस्तेमाल असलहे के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की ओर से अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से इस मामले की जांच कर रही है।
