Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस अधिकारियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया दीपोत्सव, बच्चों को मिठाई बांटकर आर्य सुगंधा आश्रम और गौशाला में भी पहुंचाई खुशियां

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/11/2026 10:28:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raj kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/11/2026 10:28:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर के पुलिस अधीक्षक बिजनौर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बिजनौर में हर्षोल्लास

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर के पुलिस अधीक्षक बिजनौर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बिजनौर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
*कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। 

पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिठाई एवं फल-फूल भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनका कुशलक्षेम जाना गया। अधिकारियों ने पुलिस परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद कर त्योहार की खुशियों की सराहना की।पुलिस अधिकसख नगर एवम क्षेत्र अधिकारी धामपुर द्वार दीपावली के शुभ अवसर पर थाना मंडावली क्षेत्रअंतर्गत आर्य सुगंधा आश्रम मे बच्चों और अन्य व्यक्तियों से भेंट क्र मिठाई एवं फल-फूल भेंट किये तथा दीपावली की शुभक|मनाये दी इसके उपराँत श्री कृष्ण देसी गौशाला में गाओ को गुड एवम चारा खिलाकर सेवा की इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामुदायिक भवन, भाईचारे एवं उत्साहवर्धन किया  का पर्व मनाया।