Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर बनेगा आदर्श प्राथमिक विद्यालय, विधायक आश्रित पटनायक ने किया भूमि पूजन

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , ओडिशा  Edited By: Shikha Pandey, Date: 07/11/2026 03:17:12 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by.: Laxminarayan Pathi ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 07/11/2026 03:17:12 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की पहल पर दिवंगत पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की दिशा में 6 नवंबर को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

विस्तार

ओडिशा: राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की पहल पर दिवंगत पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की दिशा में 6 नवंबर को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। डेलांग ब्लॉक के मोटरी स्थित विश्वनाथ देव उच्च नोडल विद्यापीठ परिसर में प्रस्तावित विद्यालय के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक आश्रित पटनायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक आश्रित पटनायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता विद्यापीठ के प्रधान शिक्षक विश्वजीत बनर्जी ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक आश्रित पटनायक ने कहा कि पंडित गोदावरीश मिश्र ने एक विद्यालय में शिक्षक के रूप में अपने कार्यकाल से लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी तक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षा के विकास में उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी। उनके नाम पर मोटरी में आदर्श विद्यालय की स्थापना एक ऐतिहासिक कदम है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोटरी ग्राम पंचायत के सरपंच मार्कण्ड मंगराज, सह शिक्षा अधीक्षक लक्ष्मण प्रधान, परिचालन समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान और सलाहकार विपिन बिहारी बलवंतराय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यापीठ के समस्त शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।


Featured News