Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 07/11/2026 02:58:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 07/11/2026 02:58:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बरेली से मुरादाबाद जा रही रोडवेज बस का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा घुसी। हादसे में बस का परिचालक घायल हो गया, जबकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बस मीरगंज क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ उसका टायर फट गया। इसके बाद बस सड़क किनारे जा घुसी और क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस में यात्रियों की संख्या कम थी और आसपास भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल परिचालक को उपचार दिलाया गया, जबकि सभी यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि बस का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे घुस गई थी। हादसे में परिचालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज की एकता और युवाओं के उत्थान का लिया संकल्प

झारखंड: ई-किसान पोर्टल पर भूमि अभिलेखों की त्रुटियों को लेकर बसपा अध्यक्ष दर्शन राणा ने जताई नाराजगी, स्वतंत्र जांच की मांग

ओडिशा: पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर बनेगा आदर्श प्राथमिक विद्यालय, विधायक आश्रित पटनायक ने किया भूमि पूजन

 मध्य प्रदेश: ABVP की अनूठी पहल, 'स्टूडेंट फॉर सेवा' अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली

उत्तर प्रदेश: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी


Featured News