-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: दीपावली पर बाजारों में रौनक, आतिशबाजी मेले में 49 दुकानों को लाइसेंस जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व दीपावली का आगाज हो गया है। इस अवसर पर नगर में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मुख्य रूप से ज्वैलर्स और बर्तनों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इन दुकानों पर बड़ी संख्या
विस्तार
मध्य प्रदेश: शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व दीपावली का आगाज हो गया है। इस अवसर पर नगर में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मुख्य रूप से ज्वैलर्स और बर्तनों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इन दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचने से दुकानदारों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं, आतिशबाजी मेले की शुक्रवार से शुरुआत हो गई। शुक्रवार सुबह मेला मैदान में नपा ने दुकानें आवंटित की। इस दौरान प्रशासन ने कुल 49 लाइसेंस आतिशबाजी हेतु जारी किए थे जिनमें एक उनाव बालाजी तथा दो दुरसड़ा, एक बेरछ सहित शेष भांडेर से संबंधित थे। इस बार दो दुकानों के बीच पांच फीट का फासला रखा गया है। वहीं, किसी प्रकार के अग्नि हादसे से निपटने मौके पर एक फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी
