Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मेयर डॉ. उमेश गौतम की एलईडी सौगात से भाजपा में कार्यकर्ताओं के सम्मान की होड़ तेज, सियासी गलियारों में चर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 07/11/2026 11:33:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 07/11/2026 11:33:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  भाजपा की राजनीति में इन दिनों कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले है। दीपावली के मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने और उपहार देने का सिलसिला इस बार कुछ ज्यादा ही चर्चा में है। खास बात यह है कि बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  भाजपा की राजनीति में इन दिनों कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले है। दीपावली के मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने और उपहार देने का सिलसिला इस बार कुछ ज्यादा ही चर्चा में है। खास बात यह है कि बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम जब से मेयर बने हैं, तब से लगातार होली और दीपावली जैसे त्योहारों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते आ रहे हैं इस बार भी उन्होंने अपनी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा महानगर की टीम और मंडल अध्यक्षों को एलईडी टीवी उपहार में दिए हैं दिलचस्प बात यह है कि डॉ. उमेश गौतम की इस पहल को देखकर अब दूसरे नेता भी कार्यकर्ताओं को नए-नए तरीके से सम्मानित करने में जुट गए हैं। कोई उपहार दे रहा है तो कोई सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है।

 यानी कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर एक तरह की होड़ दिखाई देने लगी है लेकिन इस बार डॉ. उमेश गौतम ने एलईडी टीवी देकर गिफ्ट पॉलिटिक्स में ऐसी चर्चा छेड़ दी है कि दूसरे नेताओं के सामने भी अपने कार्यक्रमों और उपहारों को लेकर नई चुनौती खड़ी होती दिखाई दे रही है राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस सम्मान की होड़ में कौन किस तरह अपनी अलग पहचान बनाएगा? डॉ. उमेश गौतम ने जब से मेयर की जिम्मेदारी संभाली है, तब से त्योहारों पर कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का सिलसिला जारी रखा है। अब नए-नए सम्मान देने वाले नेताओं के सामने भी इस परंपरा के बीच अपनी जगह बनाने का सवाल है कुल मिलाकर, इस दीपावली भाजपा कार्यकर्ताओं की तो बल्ले-बल्ले है, लेकिन डॉ. उमेश गौतम की एलईडी टीवी वाली सौगात ने दूसरे नेताओं की रातों की नींद जरूर उड़ा दी है अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले त्योहारों पर सम्मान और उपहारों की इस राजनीति में अगला कदम कौन उठाता है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज की एकता और युवाओं के उत्थान का लिया संकल्प

झारखंड: ई-किसान पोर्टल पर भूमि अभिलेखों की त्रुटियों को लेकर बसपा अध्यक्ष दर्शन राणा ने जताई नाराजगी, स्वतंत्र जांच की मांग

ओडिशा: पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर बनेगा आदर्श प्राथमिक विद्यालय, विधायक आश्रित पटनायक ने किया भूमि पूजन

 मध्य प्रदेश: ABVP की अनूठी पहल, 'स्टूडेंट फॉर सेवा' अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली

उत्तर प्रदेश: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी


Featured News