Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, बड़े वाहनों के रूट हुए डायवर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 07/11/2026 12:54:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 07/11/2026 12:54:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस महानिदेशक (DGP) के आदेश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस महानिदेशक (DGP) के आदेश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी थानों और पुलिस चौकियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। शहर में जाम की समस्या से बचने के लिए बड़े और भारी वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है। अब भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश देने के बजाय बाहरी रिंग रोड और बाईपास के रास्ते निकाला जा रहा है।

एसपी ट्रैफिक के अनुसार, बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा देना है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है।

 

Related News

उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज की एकता और युवाओं के उत्थान का लिया संकल्प

झारखंड: ई-किसान पोर्टल पर भूमि अभिलेखों की त्रुटियों को लेकर बसपा अध्यक्ष दर्शन राणा ने जताई नाराजगी, स्वतंत्र जांच की मांग

ओडिशा: पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर बनेगा आदर्श प्राथमिक विद्यालय, विधायक आश्रित पटनायक ने किया भूमि पूजन

 मध्य प्रदेश: ABVP की अनूठी पहल, 'स्टूडेंट फॉर सेवा' अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली

उत्तर प्रदेश: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी


Featured News