Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 7 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, पोषण और बाल शिक्षा पर दिया गया जोर

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/07/2026 09:59:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/07/2026 09:59:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विकासखंड छानबे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 7 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन तथा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विकासखंड छानबे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 7 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन तथा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए और छह माह की आयु तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए। इस अवधि में बच्चे को नमक, चीनी या अन्य कोई खाद्य पदार्थ नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतुलित पोषण से बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है। प्रारंभिक बाल शिक्षा पर बल देते हुए कहा गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खेल-खेल में सीखने का वातावरण उपलब्ध कराया जाए। बच्चों की बौद्धिक क्षमता, समझ और कौशल विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है।

सीडीपीओ अनुराधा सिंह ने बताया कि 69 रिक्त पदों के सापेक्ष 60 गांवों से आवेदन प्राप्त हुए थे। दिसंबर माह में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी और शेष पात्र अभ्यर्थियों को भी शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर छानबे विधायक रिंकी कोल, खंड विकास अधिकारी रामपाल, अवधेश पाल, कुलदीप पटेल, आशुतोष चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शैल कुमारी (बरी दुबे), पिंकी (मिश्रपुर), नीतू देवी (नगवासी), आरती देवी (दुबहा), दीक्षा यादव (बिजार कला), संगीता चौरसिया (बरी दुबे) तथा शिव दुलारी (बसेवरा कला) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News