-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दुनिया भर के मुसलमानों के लिए ईद खुशी, इंसानियत और भाईचारे का प्रतीक है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दुनिया भर के मुसलमानों के लिए ईद खुशी, इंसानियत और भाईचारे का प्रतीक है। ईद का अर्थ होता है बार-बार आने वाली खुशी, आमतौर पर लोग दो ईद पर्व को जानते हैं। लेकिन असल में मुसलमान साल में तीन बार ईद मनाते हैं, ईद उल फितर, ईद उल अजहा और ईद मिलाद उन नबी तीनों ईद का अपना अलग महत्व होता है। पहला, ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। यह रमजान के महीने के खत्म होने के बाद मनाई जाती है। 1 महीने तक रोजा रखने के बाद जब, चांद दिखाई देता है तो अगले दिन ईद का जश्न होता है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं। जकात देते हैं और एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं। घरों में सेवइयां और मीठे पकवान बनाए जाते हैं, जो इस त्यौहार की एक पथ पहचान है। दूसरा, ईद उल अजहा जिसे बकरीद कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जीलहि ज्जा की दसवीं तारीख को मनाई जाती है। इस साल भारत में यह 28 मई को मनाई जाएगी. यह त्यौहार हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। जब उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की कुर्बानी देने की तैयारी दिखाई थी। इस दिन मुसलमान जानवर की कुर्बानी करते हैं और उसका मांस जरूरतमंदों में बांटते हैं। इसका हज से भी गहरा संबंध है। तीसरा, ईद मिलाद उन नबी, पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस दिन लोग उनके जीवन और शिक्षाओं को याद करते हैं। कई जगहों पर जुलूस और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लड़की कुछ लोग इसे सादगी के साथ मनाते हैं। गरीबों को खाना खिलाना और मदद करना भी इस दिन की एक अहम परंपरा है। तीनों ईद अलग-अलग संदेश देती है, रोजा के बाद खुशी, कुर्बानी का जज्बा और पैगंबर के आदर्शों का सम्मान। यही ईद की असली खूबसु रती है।
उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष
