-
☰
No image found.
उत्तराखंड: आंगनवाड़ी और पोषण योजनाओं की करी गई समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति से संबंधित राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तराखंड: मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति से संबंधित राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने को कहा, ताकि संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। मुख्य सचिव ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन केंद्रों में ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, उनकी सूची संबंधित विभागों को उपलब्ध कराई जाए। आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के अपने भवन नहीं हैं, वहां अनुपयोगी पुराने पंचायत भवनों का उपयोग किया जाए। आवश्यकता अनुसार भवनों की मरम्मत कर उपयोग में लाया जाए तथा असुरक्षित भवनों का पुनर्निर्माण कराया जाए। मुख्य सचिव ने विभाग के अंतर्गत संचालित सभी राजकीय एवं स्वैच्छिक बाल देखरेख संस्थाओं का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रमुख सचिव श्री अमित कुमार सिन्हा, सचिव श्री चन्द्रेश कुमार यादव, डॉ. वी. षणमुगम, श्री रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष
