Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 27/05/2026 06:13:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 27/05/2026 06:13:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तरबगंज में बुधवार को तरबगंज तहसील के पकड़ी बाजार में बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में संकट मोचन हनुमान मंदिर बालाजी सेवा समिति धर्मशाला का भूमि पूजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तरबगंज में बुधवार को तरबगंज तहसील के पकड़ी बाजार में बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में संकट मोचन हनुमान मंदिर बालाजी सेवा समिति धर्मशाला का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का कार्य मुख्य रूप से बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष रामलाल उर्फ़ बुधई गुप्ता द्वारा किया गया जिसमें पंडित देवी सहाय मिश्र द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न करवाया गया। ग्राम प्रधान विवेक कुमार सिँह ने बताया कि यह अत्यंत सराहनीय कार्य है जो समाज के हित में किया जा रहा है, संकट मोचन हनुमान मंदिर के पीछे धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है कोई भी बड़ा आयोजन हेतु पर्याप्त जगह धर्मशाला न होने से काफी परेशानी हो रही थी, जिससे जल्द ही भक्तों को समुचित सुविधा हेतु संकट मोचन हनुमान मंदिर बालाजी सेवा समिति धर्मशाला बनकर तैयार होगा नींव पड़ने से पहले भूमि पूजन का कार्य किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान विवेक कुमार सिँह उर्फ़ पप्पू सिँह, राधे श्याम कसौधन, विजय कसौधन, बब्लू शुक्ला, कमलेश सिँह, दीपक कौशल, रामकुमार कौशल, पप्पू कौशल, राजकुमार भारती, संतराम कसौधन सहित समस्त भक्त जन उपस्थित रहे।