-
☰
उत्तर प्रदेश: अहरौरा मंडल कार्यशाला संपन्न, सेवा पखवाड़ा की योजनाओं पर हुई चर्चा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी मंडल अहरौरा द्वारा आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी मंडल अहरौरा द्वारा आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं योजना निर्माण हेतु मंडल कार्यशाला का आयोजन गोकुल धाम वाटिका पट्टी खुर्द मे किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप मे जिला महामंत्री दिनेश बर्मा जी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री अभियान संयोजक सेवा पखवाड़ा कृष्णा तिवारी मण्डल महामंत्री सहसंयोजक विनोद पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष सह संयोजक उमाशंकर प्रजापति, राजेश पटेल, मण्डल मंत्री जय शंकर मौर्य, योगेश पटेल, श्वेता सिंह,कोषाध्यक्ष जगत सिंह,सहित सभी मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक, नवीन पटेल, संतोष, कौशल सिंह, राहुल कुमार, धर्मराज पटेल, अशरफी बिंद विवेक मौर्य सहित प्रभारी मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति रही l कार्यशाला में मुख्य रूप से आगामी कार्यक्रम रक्तदान शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,मोदी जी के जीवन पर प्रदर्शनी, प्रबुद्ध वर्ग संवाद,नमो मैराथन,पं दीन दयाल जयंती वोकल फॉर लोकल, दिव्यांग एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान ,गांधी जयंती ,विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता ,नमो पार्क एवं खेल कूद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम के बारे मे विस्तृत चर्चा किया गया एवं पौनी के बूथ अध्यक्ष बिंदु सिंह पटेल के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अहरौरा मंडल कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने की संचालन मंडल उपाध्यक्ष उमेश केशरी जी ने किया।