Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 5 लाख की दी मदद, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 29/04/2026 10:28:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 29/04/2026 10:28:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद माननीय अखिलेश यादव जी ने गाजीपुर की मृतका निशा विश्वकर्मा के पिता सियाराम विश्वकर्मा को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद की और न्याय दिलाने के लिये आगे कदम बढाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद माननीय अखिलेश यादव जी ने गाजीपुर की मृतका निशा विश्वकर्मा के पिता सियाराम विश्वकर्मा को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद की और न्याय दिलाने के लिये आगे कदम बढाया। यह आर्थिक मदद प्रतिनिधि के रुप में पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा,सदर विधायक जय किशन साहू, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर, राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कटरिया गांव जाकर सियाराम विश्वकर्मा को पांच लाख रूपये का चेक सौंपा।माननीय श्री अखिलेश यादव जी के गाजीपुर के कार्यक्रम के कारण भाजपा और सरकार में बैचैनी है और दबाव में आकर 11 दिन बाद सरकार ने मदद करने का निर्णय लिया। इसका भी श्रेय माननीय श्री अखिलेश यादव जी को जाता है।

 

इसके पूर्व प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बैठक पुलिस लाइन गाजीपुर मे डीआईजी वाराणसी जिलाधिकारी गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की संयुक्त बैठक हुई जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर लगायें गये झूठे मुकदमे को वापस लेने जेल में बन्द सपा नेताओं को रिहा करने का ज्ञापन डीआईजी वाराणसी को सौपा।प्रतिनिधिमण्डल ने 22 जुलाई को सपा नेताओं पर हुए पथराव में वास्तविक दोषी अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन डीआईजी वाराणसी को सौंपा।मृतका निशा विश्वकर्मा की हत्या तथा रेप की आशंकाओं तथा पोस्टमार्टम में हुए छेड़छाड़ पर भी जांच करने और निष्पक्ष कार्यवाही करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया।